Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

आधी रात की मुलाकात… गृह मंत्री शाह और BJP अध्यक्ष नड्डा से मिले उत्तराखंड CM रावत

[ad_1]

नई दिल्ली. उत्तराखंड की सियासत को लेकर सर​गर्मियां तेज़ होने की खबरों के बीच दिल्ली तलब किए गए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रात 12 बजे के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर नेताओं के बीच मुलाकात हुई. इस बैठक में अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के सिलसिले में बातचीत की गई. और जैसी अटकलें चल रही थीं, उसी के अनुरूप आलाकमान के साथ सीएम रावत की बातचीत इस पर भी हुई कि रावत के उपचुनाव लड़ने को लेकर क्या रणनीति बनाई जाए.

इससे पहले अचानक सीएम रावत को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था, जिसके चलते रावत बुधवार के अपने सारे कार्यक्रम निरस्त करते हुए बुधवार दोपहर 12 बजे तक दिल्ली के उत्तराखंड भवन पहुंच चुके थे. बताया गया है कि दिल्ली यात्रा पर नड्डा और शाह से मुलाकात के बाद अभी रावत की वापसी का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है और वह कुछ और नेताओं से भी मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड : कैसे पटरी से उतरी विकास की गाड़ी? 500 करोड़ में से 490 करोड़ रहे बेकार!

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर 27 से 29 जून के बीच ही भाजपा के चिंतन शिविर में पार्टी ने रणनीतियां और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की थी. इस बैठक में भी सीएम रावत समेत भाजपा के बड़े पदाधिकारी व नेता शामिल हुए थे. इस बैठक के तुरंत बाद ही सीएम रावत को दिल्ली बुलाए जाने से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top