Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

आशिकी में कत्ल – माशूका बनी कातिल

बीते दिनों देहरादून मसूरी मार्ग पर भट्टा गांव में होटल रोटी चाय 7 नाइट के कमरे में एक व्यक्ति के गला रेत कर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आप भी हैरान रह जायेंगे कत्ल की कहानी जानकार क्योंकि आशिक का क़त्ल उसी की माशूका ने बड़ी बेरहमी से कर फरार हो गयी थी।

आपको बता दें कि घटना की सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया था और घटना के जल्द खुलासे का अधिकारियो को दिशा निर्देश दिया था । मृतक के शव का निरीक्षण करने पर युवक का गला काटा होना पाया गया तथा होटल में मृतक युवक द्वारा ही अपनी आईडी पर ही कमरा लेना तथा मृतक के साथ एक लड़का और एक लड़की का आना ज्ञात हुआ । मृतक की आईडी से उसकी शिनाख्त कपिल चौधरी पुत्र सत्य चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रुप में हुयी । घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया तथा मृतक के भाई रणवीर चौधरी की तहरीर पर थाना मसूरी पर FIR NO-54/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना वरि0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी के सुपुर्द की गयी ।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही –

गठित पुलिस टीमो द्वारा घटनास्थल पर काम करने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गयी व घटनास्थल तथा आने व जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। जिसमें दिनांक 09-09-2023 की सुबह के समय एक कार मे मृतक के साथ एक लड़का व एक लड़की का होटल में आना तथा दिनांक 10-09-2023 को तडके सुबह केवल एक लड़का व एक लड़की का कार से फरार होना जानकारी में आया। सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन से उक्त गाड़ी का नंबर UK17B2632 स्विफ्ट डिजायर तस्दीक हुआ जिसके सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त कार का मृतक की ही होना प्रकाश में आया। सीसीटीवी फुटेज को मृतकों के परिजन को दिखाने पर मृतक के परिजनों द्वारा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही लडकी की पहचान दिल्ली निवासी कुदरत के रुप में की गयी । जिस पर तत्काल एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया जहां पर उक्त लड़की के अपने भाई अब्दुल्ला के साथ फरार होने की जानकारी मिली। टीमो द्वारा आपसी तालमेल से कार्य करते हुये आज मुखबीर की सूचना पर घटना में शामिल दोनो अभियुक्तो अब्दुल्ला तथा कुदरत को मृतक की गाड़ी UK17B2632 के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा खुद को भाई –बहन होना बताया गया । जिनकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामग्री को बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्ता कुदरत ने बताया कि अब्दुल्ला मेरा सगा भाई है। कपिल चौधरी निवासी न्यू आदर्श नगर रूड़की मुझे दिल्ली में करोलबाग मार्केट में पहली बार करीब दो साल पहले मोबाईल की दुकान में मिला था। जहां से हमारी बातचीत शुरू हुई । हमारी फोन पर काफी बाते होने लगी व हम एक दूसरे को चाहने लगे। कपिल अक्सर दिल्ली आकर मुझ से मिलता रहता था। कपिल ने मुझसे शादी करने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने घरवालों के कहने पर कहीं और शादी करने जा रहा था और कह रहा था कि जहां मेरे घरवाले मेरी शादी करेंगे मैं वही शादी करूंगा।

मै कपिल से बहुत प्यार करती थी तथा उसके द्वारा कही और शादी किये जाने की बात मैने अपने छोटे भाई अब्दुल्ला को बतायी तो वह बहुत गुस्सा हुआ। इस पर हम दोनो भाई बहन ने कपिल चौधरी को जान से मारने की योजना बनाई योजना के तहत मैने कपिल को फोन कर मिलने को कहा तो वह तैयार हो गया तथा हमे हरिद्वार आने को कहाँ हम दोनो भाई बहन दिनांक 08.09.2023 की शाम को बस से हरिद्वार आ गये थे ,जहां पर हमने ऋषिकुल में एक फेरी वाले से घटना को अंजाम देने के लिए एक चाकू खरीदा व अपने पास छुपाकर रख लिया । कुछ देर बाद कपिल अपनी कार लेकर आया तो मैने कपिल से मसूरी घुमाने के लिए बोला।

फिर हम लोग कपिल की कार से उसके साथ हरिद्वार से मसूरी आ गये । हम लोग 09.09.23 को सुबह के समय मसूरी से कुछ पहले भट्टा फॉल के पास होटल रोटी चाय सेवन नाईट होटल में रूम न0-106 में रूके। योजना के तहत मेरे भाई अब्दुल्ला ने रात को समय करीब चार बजे के आस पास गहरी नींद में सोते समय कपिल का चाकू से गला काट दिया। कपिल के मरने के बाद हम दोनो ने उसके शव को बैड के नीचे छुपा दिया तथा खून से सनी चादर , तकिये के कवर व चाकू को हमने होटल के पीछे झाडियों में फेक दिया ।

इसके बाद हम लोग कपिल की कार लेकर बिना होटल वालों को बताये वहां से भाग गये । उसके बाद हमने कपिल की कार हरिद्वार मे खड़ी कर दी थी व हम लोग अपने घर दिल्ली चले गये थे । आज हम उसकी कार ले जाने के लिए हरिद्वार वापस आये थे पर पुलिस ने हमे पकड़ लिया। मैं कपिल से बहुत प्यार करती थी, मैने अपने हाथ की कलाई पर उसका नाम भी लिखा रखा है पर वह मुझे धोखा दे रहा था, जिस कारण गुस्से में आकर मैने अपने भाई के साथ मिलकर कपिल का चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top