Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड कांग्रेस में क्यों नहीं हो रहा नेता विपक्ष का ऐलान? आखिर कहां फंसा है पेंच?

[ad_1]

देहरादून. उत्तराखंड में भी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. लेकिन उससे पहले अभी तक कांग्रेस की ओर से नेता विपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हो सकी है. इसी इंतजार में बुधवार का दिन भी निकल गया लेकिन हाईकमान की ओर से कोई फैसला नहीं सुनाया गया. हर दिन निकलने के साथ ही अब नेता विपक्ष से ज्यादा प्रदेशाध्यक्ष के पद को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है. वर्तमान में हरीश रावत और प्रीतम सिंह गुट एक्टिव हैं. खास बात ये है कि दोनों गुटों की कोशिश है कि नेता विपक्ष के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष पद की कुर्सी भी उन्हीं के पास रहे. बताया जा रहा है कि नेता विपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष के नाम का पेंज जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण के बीच फंस कर रह गया है और इसी को सुलझाने में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी लगे हुए हैं.

ठाकुर का नेता विपक्ष बनना तय

कांग्रेस के विधायकों में कोई भी ब्राह्मण विधायक ऐसा नहीं है जिसे नेता विपक्ष का पद दिया जाए, ऐसे में नेता विपक्ष किसी ठाकुर विधायक का बनना तय है. मौजूदा समय को देखा जाए तो प्रीतम सिंह का नाम इस दौड़ में सबसे आगे चल रहा है. वहीं करण महारा और गोविंद सिंह कुंजवाल भी इस रेस में शामिल हैं. इसी संभावना के बीच अब दिल्ली में उत्तराखंड के लिए नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश भी शुरू हो गई है.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की चाह है कोई ब्राह्मण नेता प्रदेशाध्यक्ष बने. समीकरण भी कुछ ऐसे ही बन रहे हैं. कुमाऊं से बात करें तो मनोज तिवारी, प्रकाश जोशी, भुवन कापड़ी ये कुछ ऐसे नाम हैं जिन पर चर्चा जोरों पर है. वहीं गढ़वाल से किशोर उपाध्याय, गणेश गोदियाल, मंत्री प्रसाद नैथानी भी इस दौड़ में शामिल हैं. खबर है कि इसी बात पर प्रीतम और हरीश गुट के नेता आमने सामने हो गए हैं. इससे ये तो साफ है कि 2022 चुनाव से पहले कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उलझे हुए हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top