Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

उत्तराखंड में फूटा महंगाई का बम – तीर्थ यात्रा में अब निकलेगा यात्रियों का दम 

विशेष रिपोर्ट – अरशद मलिक 

चुनाव खत्म होते ही पहले पेट्रोल , फिर खाद्यान और फिर आस्था पर मंहगाई ने डंक मारा है जीएमवीएम यानी गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अपना चारधाम यात्रा टूर पैकेज भी अब महंगा कर दिया है। आपको यहाँ बताते चले की अगर आप यात्रा के लिए बजट बना रहे हैं तो ज़रा हमारी ये खबर ज़रूर पढ़ लें क्योंकि आपके लिए ये झट से कम नहीं होगा। राज्य में अब नया टूर पैकेज एक हजार से तीन हजार रुपये प्रति सीट तक महंगा हो गया है। हांलाकि थोड़ी राहत की खबर ये ज़रूर है कि जीएमवीएन ने अपने पर्यटक आवास गृहों के कमरों के रेट कुछ कम भी किये हैं।

दो साल से कोविड संकट के कारण रेट पर कोई उतार चढ़ाव नहीं था लेकिन अब प्रदेश में नए रेट एक अप्रैल से लागू हो जायेंगे। जीएमवीएन मुख्यालय की ओर से नए रेट वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। एक अप्रैल के बाद की कोई भी नई बुकिंग अब नए रेट के आधार पर ही हो रही है। टूर पैकेज में वाहन, रहने और गाइड का खर्च जोड़ा गया है।

खाने का पैसा भी अलग से देना होगा। हरिद्वार से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, हरिद्वार तक नॉन एसी 27 सीटर बस का दस दिन, दस रात का सफर भी 2955 रुपये प्रति सीट महंगा हो गया है। पहले यह रेट प्रति पर्यटक 25,345 रुपये था। इस बार 28,300 रुपये कर दिया गया।

हरिद्वार शहर से केदारनाथ, बदरीनाथ और हरिद्वार का टूर पैकेज 18200 रुपये प्रति सीट से बढ़ाकर 19100 रुपये कर दिया गया। ऋषिकेश, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बदरीनाथ का दस दिन के सफर का रेट प्रति सीट 24,335 रुपये से बढ़ाकर 27,400 रुपये कर दिया गया है। यही सफर नॉन एसी बस की बजाय 12 सीटर नॉन एसी टैम्पो ट्रैवलर से प्रति सीट रेट 24,960 रुपये से बढ़ाते हुए 27,650 रुपये हो गया है।

यहां कमरों के रेट बढ़े
औली स्की रिसॉर्ट में डीलक्स रूम के रेट अब 3800 रुपये से 3839 रुपये, बदरीनाथ होटल देवलोक में डीलक्स रूम के रेट 4600 रुपये से 4732, डीलक्स के रेट 3700 से 3750 रुपये किए गए। चीला टीआरएच में सुपर डीलक्स रूम के रेट 4800 से 4821 किए गए। गुप्तकाशी में डीलक्स रूम के रेट 2100 से 2321 रुपये, जोशीमठ में 2300 से 2321, कौड़ियाला सुपर डीलक्स रूम 4000 रुपये से 4018, केदारनाथ स्वर्गारोहिणी में डीलक्स हट 5500 से 5536 रुपये किए गए।

तो अब आप अगर अपने बचत से बजट बनाकर उत्तराखंड में यात्रा या तीर्थयात्रा करने की सोच रहे हैं तो यकीनन आपको अपना खर्च और बजट बढ़ाना और घटाना पड़ेगा जिससे आपके सफर में कोई असुविधा न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top