Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

एक ऐसी स्कीम जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है

हर व्यक्ति अपनी आमदनी में से कुछ न कुछ बचत कर अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहता है। लोगों के इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग कई सेविंग स्कीम चला रहा है, जिसमें लोगों को काफी फायदा भी हो रहा है। इनमें से कई ऐसी स्कीम है जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

पोस्ट ऑफिस की इन्हीं स्कीमों में से एक है किसान विकास पत्र ,  यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। यह छोटे से लेकर बड़े निवेशकों तक के लिए है। इस स्कीम के तरह पोस्ट ऑफिस बढ़िया रिटर्न दे रहा है और निवशकों इन्वेस्टमेंट पर जबरदस्त मुनाफा भी मिल रहा है। यह पोस्ट ऑफिस की ये सबसे फायदेमंद और रिटर्न देने वाले स्कीम्स में से एक है।

भारतीय डाक विभाग की यह एक ऐसी स्कीम है जिसमें निवेशक का पैसा एक निश्चित समय बाद दोगुना हो जाता है। इस स्कीम  में निवेश को 7 फीसदी से ज्यादा की दर ब्याज मिल रहा है। इसमें राशि 9 साल 7 महीने यानी 115 महीने में निवेश डबल हो जाता है।

दरअसल इस स्कीम में इनवेस्टमेंट पर कंपाउंड इंटरेस्ट के हिसाब से ब्याज कैलकुलेट किया जाता है। इस योजना में अगर आप 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो यह एक निश्चित समय के बाद 10 लाख रुपये हो जाता है। इस स्कीम में निवेश की न्यूनतम सीमा 1000 रुपये है जबकि अधिकतम सीमा तय नहीं है। किसान विकास पत्र में आप अपनी क्षमता के मुताबिक 1000 रुपये से ऊपर कुछ भी निवेश कर सकते हैं। कोई भी भारतीय किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकता है। इसके तहत 10 साल से कम उम्र के बच्चों का खाता माता-पिता खुलवा सकते हैं और वो माता-पिता में से कोई भी व्यक्ति नॉमिनी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top