Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

झलक एरा में खूब जमी सुरों की महफिल

प्रदर्शनी में लोगों ने जम कर की शॉपिंग

झलक एरा की ओर से आयोजित प्रदर्शनी आज मधुबन होटल में संपन्न हुई। जिसका उद्घाटन देहरादून के विभिन्न वूमेन क्लब्स की प्रेसिडेंट ने किया। झलक एरा एग्जीबिशन का आयोजन आज राजपुर रोड के एक होटल में किया गया जिसका उद्घाटन देहरादून के विभिन्न क्लब्स की अध्यक्षों ने किया जिसमें मधु गुप्ता सिंधु गुप्ता रीता अग्रवाल साधना शर्मा संगीता मित्तल सीमा जैन उषा बंसल मिथलेश गोयल सोमा भटनागर एवं अन्य क्लब्स की अध्यक्ष मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न स्टॉल्स लगाए गए जिसमें आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए स्टॉल लगाए थे। कपड़ों से लेकर ज्वेलरी से लेकर घर की सजावट का सामान आदि सब एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जा रहे थे । जानकारी देते हुए आयोजक मीनाक्षी गोयल ने कहा कि आज के दिन जब नवरात्रि चल रहे हैं और देवी मैया के दिन है तो हमारे को लगा कि हमारी मुख्य अतिथि भी महिलाएं ही होनी चाहिए । इसी को मध्य नजर रखते हुए विभिन्न क्लब्स की अध्यक्षों को बुलाकर उद्घाटन कराया गया। इस मौके पर एक म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया जिसने ध्वनि म्यूजिकल संस्था से शिखर कच्छल एवं ग्रुप ने पुराने बॉलीवुड गीत गाए जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top