Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

दून मेडिकल कालेज में नेत्रदान पखवाड़े की हुई शुरुआत

समाज में नेत्रदान के लिए जागरूकता की आवश्यकता

दून मेडिकल कालेज में नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत हुई। पहले दिन हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इसके अलावा एक सेल्फी प्वाइंट भी मेडिकल कालेज में बनाया गया है। जिसकी शुरुआत प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने की। उन्होंने सभी को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान, महादान है। मृत्यु के बाद नेत्रदान करने वाला एक व्यक्ति चार लोगों को रोशनी दे सकता है। नई तकनीक में अब एक आंख से दो कार्निया प्रत्यारोपित की जा रही हैं। नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूसुफ रिजवी ने कहा कि नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल आफ ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इम्पेयरमेंट (एनपीसीबीवीआइ) के अनुसार, लगभग 10 लाख लोग कार्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित हैं और कार्नियल ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि लोगों के बीच अभी भी इसकी जागरूकता बढ़ाने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान डॉ. नीरज सारस्वत, डा. दुष्यंत उपाध्याय, डा. हिमानी पाल, डा. गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top