Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

देहरादून में उतरेंगे फ़िल्मी सितारे – 8th फिल्म फेस्टिवल 22 सितंबर से

नेत्रहीनों के लिए होगी दृश्यम 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग

सिने कलाकारों को मिलने के साथ ही फ़िर करें हुनर का प्रदर्शन

– 8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार आयोजित हो रहा उत्तराखंड टैलेंट हंट एवं आंगन बाजार एग्जिबिशन

उत्तराखंड का एकमात्र सबसे बड़ा आयोजन 8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज 22 सितंबर से 24 सितंबर को सिल्वर सिटी राजपुर रोड एवं तुलास इंस्टीट्यूट में होने जा रहा है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कई सितारों , फ़िल्म डिरेक्टर, सिंगर आदि से उत्तराखंड की जनता रूबरू होगी। वही फिल्म फेस्टिवल के साथ-साथ उत्तराखंड टैलेंट हंट एवं आंगन बाजार एग्जिबिशन का आयोजन भी किया जा रहा है। इस बार फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता विनय पाठक, रजित कपूर, वरुण बडोला, प्रदीप सिंह रावत, मोहन कपूर, मनीष वाधवा, मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल हिमानी शिवपुरी चित्रांशी रावत एवं पूषण कृपलानी मौजूद रहेंगे।

जानकारी देते हुए देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा जी ने बताया कि इसमें दो ग्रुप रखे गए हैं 8 से 15 साल वह 16 साल से ऊपर जिसमें प्रतिभागी अपनी कला जैसे कि डांस एक्टिंग पोएट्री मिमिक्री सिंगिंग आदि का प्रदर्शन जजेस के समक्ष करेंगे और अंतिम फैसला जजेस का ही रहेगा जीतने वाले प्रतिभागियों को अवार्ड व सर्टिफिकेट तो दिया ही जाएगा साथ ही वोकल म्यूजिक और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आने वाले प्रोजेक्ट में भी मौका मिलेगा। शर्मा ने बताया कि यह उत्तराखंड के युवाओं के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है कि वह अपनी कला का प्रदर्शन करें और उनको साथ ही साथ ऐसे कलाकारों से मिलने का मौका मिलेगा जिनके साथ वे उनके अनुभव साझा कर सकते हैं

आयोजन मंडल से राजेश ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता आ रहा है और कितने ही नए-नए डायरेक्टर प्रोड्यूसरस को एक प्लेटफार्म देने की कोशिश की गई है । उत्तराखंड से भी कई ऐसे डायरेक्टर प्रोड्यूसर निकल कर आए हैं जो आज नेशनल लेवल पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। अब उत्तराखंड टैलेंट हंट के माध्यम से युवाओं को अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का यह एक प्रयास और किया जा रहा है। राजेश शर्मा ने बताया की फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन नेत्रहीनों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग करवाई जा रही है जिसमे दृश्यम 2 दिखाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top