प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के राजनैतिक/मीडिया/सोशल मीडिया सलाहकार बने अमरजीत सिंह

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने अमरजीत सिंह को अपना राजनैतिक/मीडिया/सोशल मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। महरा ने उनसे अपेक्षा की है कि वे पूर्व की भॉति पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिंह ने पूर्व में भी सोशल मीडिया के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष यषपाल आर्य, प्रीतम सिंह एवं गणेश गादियाल के साथ भी सोशल मीडिया का काम बहुत ही समर्पित भाव से करते रहे हैं। विगत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी अमजीत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया। निश्चित ही उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलता रहेगा।

इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने अमरजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वे पूर्व में भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों में रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय में पार्टी को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्षन लाल, महामंत्री जसविन्द सिंह गोगी, नवीन जोषी, मीडिया पेनेलिश्ट गरिमा महरा दसौनी, सुवर्शा पॉल, मनीश नागपाल, याकूब सिद्विकी, विषाल मौर्या ने भी अमरजीत सिंह को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top