Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

लापरवाही या हादसाः Bluetooth Headphone में हुआ ब्लास्ट, 1 की मौत

[ad_1]

पुलकित शुक्ला

हरिद्वार. शहर में ब्लूटूथ हेडफोन का इस्तेमाल एक युवक को भारी पड़ गया. हेडफोन में विस्फोट हो जाने के चलते उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. जानकारी के अनुसार कुंभ मेला प्रशासन में तैनात अकाउंटेंट संजय शर्मा रविवार देर रात ब्लूटूथ हेडफोन लगाकर काम कर रहे थे. इसी दौरान उनकी हेडफोन डिवाइस में अचानक विस्फोट हो गया. जिससे संजय के सिर में गहरी चोट आई और उसकी मौत हो गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम में ये साफ है कि संजय की मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई है.

परिवार में कोहराम

संजय की मौत के साथ ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है. संजय के दो छोटे बच्चे हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी. संजय की मौत के बाद मेला प्रशासन के अधिकारियों और सहकर्मियों ने भी शोक व्यक्त किया है. वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि संजय के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र कि कलेक्ट्रेट कॉलोनी की है.

क्यों होता है ब्लास्ट

  • लगातार इस्तेमाल करने से डिवाइस गर्म हो जाती है और बैट्री में विस्फोट हो सकता है.
  • चार्जिंग के लिए डिवाइस को तय समय तक ही लगाएं, ज्यादा समय लगे रहने के कारण भी विस्फोट हो सकता है.
  • बैट्री बदलवाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि वह सही ब्रांड की और गारंटी के साथ हो.
  • यदि कभी डिवाइस को रिपेयर करवाना पड़े तो सही व गारंटी वाले स्पेयर पार्ट्स का इस्तेमाल करें.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top