Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

विश्वकर्मा योजना, यहां जानें इस स्कीम के बारे में सबकुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर देशभर के कामगारों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी देशभर के कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना को लॉन्च किया। पीएम विश्वकर्मा योजना को लॉन्च करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC), द्वारका में भगवान विश्वकर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने फुटवियर उद्योग से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों से भी मुलाकात की

इस योजना का मकसद देश के युवाओं को रोजगार और उनके शिल्प कौशल को बढ़ावा देना है। शहर से लेकर ग्रामीण तक के शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ मिलेगा। फिलहाल इस योजना के अंतर्गत 18 तरह के व्यवसायों रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना शुभारंभ से पहले ट्वीट कर कहा कि इससे योजना देशभर के कारीगरों और शिल्पकारों का कौशल निखरेगा और इनकी बनाई चीजों को दुनियाभर में नई पहचान भी मिलेगी।’

इन्हें मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कुम्हार, लोहार, चर्मकार जूता बनाने वाले, माला बनाने वाले, पारंपरिक खिलौने बनाने वाले, फिशिंग नेट बनाने वाले, हथौड़ा, ताला बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, टूलकिट बनाने वाले, झाड़ू बनाने वाले, सुनार, चटाई, टोकरी, बढ़ई, मेसन, राज मिस्त्री, नाव, नाई, धोबी, दर्जी, मूर्तिकार और पत्थर तराशने वालों को फायदा मिलेगा।

ऐसे मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का फायदा

पीएम किसान योजना की तरह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का फायदा पाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन और फिर वैरिफिकेशन करवाना होगा। इसके बाद इस योजना के पात्र लाभार्थी को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र, पहचान-पत्र का सर्टिफिकेट और पीएम विश्वकर्मा योजाना का आई कार्ड दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top