Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

हरदा की धनदा को चेतावनी – यूरिया दे पाने में कॉपरेटिव विभाग लाचार – हरीश रावत

न्यूज़ वायरस के लिए फ़िरोज़ आलम गाँधी की रिपोर्ट —

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार अपने पहले 100 दिन की उपलब्धियों को अलग अलग कार्यक्रमों में जहाँ जनता को बता रही है वहीँ विपक्ष के सबसे बुजुर्ग लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भला ऐसे में कैसे खामोश रहते। लिहाज़ा उन्होंने एक बार फिर शब्दबाण छोड़े हैं।

अक्सर मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करने वाले कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि 100 दिनों के समय को सरकार के आंकलन के लिए कम है लेकिन इशारों में उन्होंने धामी कैबिनेट के मंत्रियों की खिंचाई ज़रूर कर दी. यही नहीं, रावत ने तीन दिन बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के घर के बाहर मोर्चा खोलने की चेतावनी भी दे डाली है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह कॉपरेटिव विभाग संभालने वाले मंत्री धनसिंह रावत के घर के बाहर उपवास पर बैठेंगे. सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए रावत ने लिखा कि उत्तराखंड के हिस्से के यूरिया की स्मगलिंग की जा रही है और किसानों को खाद, यूरिया दे पाने में कॉपरेटिव विभाग लाचार हो गया है. ‘हालात ऐसे बन गए हैं कि मैं मंत्री जी के घर के बाहर उपवास पर बैठने को मजबूर हो रहा हूं.’ हालांकि रावत ने दो से तीन​ दिनों का समय धनसिंह रावत को ज़रूर दिया है… देखना दिलचस्प होगा कि क्या हरदा के धरने से पहले धनदा कोई बयान देते है या लोग एक बार फिर हरीश रावत की धरना पॉलिटिक्स का नज़ारा देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top