Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

18 साल से ऊपर के लोगों को लगेगा कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज, जानिए कब लगेगा टीका

 

 

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी अब कोरोना वैक्सीन का तीसरा यानी प्रिकॅाशन डोज लग सकेगा। केंद्र सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रिकॅाशन डोज लगाने की छूट दे दी है। ये डोज 10 अप्रैल से प्राइवेट वैक्सीन सेंटर्स पर उपलब्ध होगा। अभी तक सिर्फ 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही वैक्सीन का प्रिकॅाशन डोज लगाया जा रहा था।

किन लोगों को लगेगा कोरोना वैक्सीन का प्रिकॅाशन डोज ?

18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रिकॅाशन डोज लग सकेगा। हालांकि प्रिकॅाशन डोज सिर्फ उन लोगों को ही लगेगा, जिन्हें दूसरा डोज लगे 9 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। जब आपके दूसरे डोज को लगे 9 महीने पूरे हो जाएंगे, तब ही आप प्रिकॅाशन डोज लगवा सकेंगे।

प्रिकॅाशन डोज में कौन-सी वैक्सीन लगेगी?

प्रिकॅाशन डोज में कोविड की वही वैक्सीन लगेगी, जो पहले लगी है। अगर आपको कोवीशील्ड के दो डोज लगे थे, तो प्रिकॅाशन डोज भी कोवीशील्ड का ही लगेगा। अगर दो डोज कोवैक्सिन का लगा था, तो प्रिकॅाशन डोज भी कोवैक्सिन का ही लगाया जाएगा।

कहां लगवा सकते हैं प्रिकॅाशन डोज?

सरकारी आदेश के मुताबिक 18 साल से ऊपर के सभी लोग प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर प्रिकॅाशन डोज लगवा सकते हैं। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए प्रिकॅाशन डोज सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध नहीं होगी।

सरकारी केंद्रों पर सिर्फ 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही फ्री में प्रिकॅाशन डोज लगाई जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से चल रही पहले और दूसरे डोज की फ्री सुविधा सभी के लिए जारी रहेगी।

प्रिकॅाशन डोज लगवाने में कितना खर्च होगा?

18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए प्रिकॅाशन डोज का खर्च सरकार नहीं उठाएगी। इसके लिए आपको प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन की कीमत के हिसाब से पैसे देने होंगे। सरकार ने प्राइवेट सेंटर्स पर कोवीशील्ड की कीमत 780 रुपए, कोवैक्सिन की 1,410 रुपए और स्पुतनिक V की कीमत 1,145 रुपए तय की हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top