मेंटल हेल्थ को मजबूती देने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

हमारे शरीर के सभी अंगो के साथ दिमाग का भी हेल्दी होना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि आजकल मेंटल हेल्थ की बातें की जाती हैं पर प्रश्न यह है कि हम अपनी मेंटल हेल्थ के लिए क्या करते हैं ,  मेंटल हेल्थ को बनाए रखने के लिए आपका साथ अच्छा होना जरूरी है। डॉक्टर बताते हैं कि मेंटल हेल्थ को बनाए रखने के लिए फिजिकल रूप से फिट रहना भी बहुत जरूरी है।

अच्छे से नींद लेना और रेगुलर एक्सरसाइज करने से हमारी मेंटल हेल्थ को मजबूती मिलती है। डॉक्टर ने  बताया कि हमारे जीवन में हर एक चीज बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे अच्छी डिग्री, अच्छी नौकरी और बड़ा प्रमोशन लेकिन हेल्थ भी जरूरी है। हमें समझना होगा कि सेहत के साथ भी हम अपने जीवन में मनचाहा मुकाम हासिल कर सकते हैं। और डॉक्टर ये भी  बताते हैं कि जैसे हम फिजिकल हेल्थ का चेकअप कराते हैं ठीक उसी तरह मेंटल हेल्थ चेकअप भी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि आप घर पर बैठे-बैठे भी अपना चेकअप कर सकते हैं।

अगर आपको लो महसूस होता है लेकिन आप एक समय के बाद ठीक हो जाते हैं मतलब आप ठीक हैं। अगर आप आत्मविश्वासी महसूस करते हैं मतलब आप ठीक हैं। आप हर बात पर तनाव और चिंता लेते हैं तो इसका मतलब है कि आप अंदर से बहुत परेशान हैं। आप कितना अकेलापन महसूस करते हैं और आपकी बातें भी आपकी मेंटल हेल्थ दिखाती हैं। मेंटल हेल्थ को बनाए रखने के लिए आपका साथ अच्छा होना जरूरी है। जैसे कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि हम कोविड पॉजिटिव लोगों से दूर रहे। वैसे ही मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है कि आप स्वस्थ लोगों से ही जुड़ाव रखें। गौर गौपल दास बताते हैं कि मेंटल हेल्थ को बनाए रखने के लिए फिजिकल रूप से फिट रहना भी बहुत जरूरी है। अच्छे से नींद लेना और रेगुलर एक्सरसाइज करने से हमारी मेंटल हेल्थ को मजबूती मिलती है।  फूड भी एक बहुत अहम पहलू है जो आपकी मेंटल हेल्थ को बनाए रखता है। अच्छा खाना खाने से हमें उम्दा पोषण और फिर अच्छे विचार मिलते हैं।

इन सभी बातों के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को मजबूती देने के लिए यह भी मायने रखता है कि हम क्या देख रहे हैं और क्या सुन रहे हैं।  जरूरी है कि आप फोन और लैपटॉप पर जो भी देख रहे हों वो अच्छा हो, पॉजिटिव हो। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होना भी बहुत जरूरी है और आप इन टिप्स की मदद से मानसिक रूप से भी फिट रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top