अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को किया अवगत
प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम करने का किया अनुरोध
उद्योग व व्यापार से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220105-WA0200-300x200.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220105-WA0200-300x200.jpg)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल समिति के पदाधिकारियों ने भेंट की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष एन. पी. दीवान ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम किया जाए। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मण्डी शुल्क की दरों में संशोधन के साथ ही व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा।![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/logo-news-123-Copy-Copy-2-Copy-300x262.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/logo-news-123-Copy-Copy-2-Copy-300x262.jpg)