Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

आप ने किए 8 नए विधानसभा प्रभारियों की घोषणा, अब तक 22 विधानसभा प्रभारी घोषित कर चुकी है आप

आप ने 8 नए विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। अब तक 22 विधानसभा प्रभारी घोषित कर चुकी आप ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज आप के प्रदेश कार्यालय में  आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने 8 नएं विधानसभा  प्रभारी घोषित किए। उन्होंने  8 लोगों की एक लिस्ट जारी करते हुए इन सभी प्रभारियों के नाम की घोषणा की है।

1 धनौल्टी विधानसभा प्रभारी अमेंद्र बिष्ट
2 राजपुर रोड(एससी)  डिंपल सिंह
3 ऋषिकेश से डॉ राजे नेगी
4 भगवानपुर(एससी),  प्रेम सिंह
5 मंगलौर, नवनीत राठी
6 कपकोट,  भूपेश उपाध्याय
7 चम्पावत,   मदन महर
8 नानकमत्ता(एसटी), सुनीता राणा

उन्होंने आगे बताया कि, सभी विधानसभा प्रभारी अपनी विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी  को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों का घर घर जाकर प्रचार प्रसार भी करेंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता अब बीजेपी कांग्रेस से परेशान होकर अब बदलाव चाहती है। इन दोनों ही दलों की सरकारों ने प्रदेश को पिछले 21 सालों में  लूटने का काम किया है। लेकिन अब प्रदेश को लूटने नहीं दिया जाएगा ,चाहे इसके लिए कोई भी संघर्ष करना पडे। उन्होंने इसके साथ ही दल बदल को लेकर यशपाल आर्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल तक जो आर्य बीजेपी में मंत्री रहते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाते थे ,ठीक उसी प्रकार कांग्रेस भी यशपाल आर्य पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी है लेकिन आज ना तो यशपाल आर्य को कांग्रेस में बुराई नजर आ रही है और ना ही कांग्रेस को आर्य में कोई बुराई नजर आ रही है।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने  धामी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भी उन पर  निशाना साधते हुए कहा कि सरकार नए मुख्यमंत्री के सौ दिन के कार्यकाल का बखान कर रही है लेकिन ये सौ दिन पूरी तरह असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सौ दिन नहीं बल्कि इन पूरे साढे चार सालों में सरकार अपने द्वारा कराए 5 काम जनता को गिना दे। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई आसमान छू रही है। लोगों का बढती मंहगाई से दम निकल रहा है। बीजेपी विकास की बात करती है लेकिन अगर विकास हुआ है तो वो सिर्फ बीजेपी का जिसने विकास के नाम पर साढे चार सालों में तीन मुख्यमंत्री प्रदेश को दिए हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वो जनता बीच जाकर अपने पांच सालों का रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाए ताकि जनता को हकीकत से रुबरु करवा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top