Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए अब एडवेंचर स्‍पोर्ट राफ्टिंग की शुरुआत

जंगल सफारी का रोमांच लेने के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों को अब एडवेंचर स्‍पोर्ट राफ्टिंग से दोगुने रोमांच का मज़ा मिल रहा है। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा कोसी नदी में राफ्ट‍िंग कराने की शुरुआत कर दी गई है। जिसमें पर्यटकों का शानदार रिस्‍पांस मिल रहा है।

नदी का जलस्तर कम होने पर फिलहाल 21 सितंबर से राफ्टिंग बंद कर दी गई है। कार्बेट पार्क आने वाले पर्यटक अभी तक जंगल में जिप्सी सफारी ही करते हैं। लेकिन अब साहसिक पर्यटन शुरू होने से कार्बेट आ रहे पर्यटकों के लिए भी एक विकल्प खुल गया। कोसी नदी की लहरों के बीच भी वह रोमांच का आनंद उठा सकते हैं।

रामनगर की कोसी नदी में पहली बार अपनी आय बढ़ाने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने 31 जुलाई से कुमेरिया से ढिकुली तक दस किलोमीटर एडवेंचर स्‍पोर्ट राफ्टिंग शुरू कराई है। इसके लिए राफ्ट व कर्मचारी निगम ने अपने ही रखे। जबकि बुकिंग कराने का जिम्मा पैडी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड संस्था को दिया गया था। कोसी नदी की लहरों के बीच राफ्टिंग इतनी पसंद की गई कि दो माह से भी कम समय में 16 सौ पर्यटकों ने इसका आनंद उठाया।
रामनगर में साहसिक पर्यटन की अच्छी शुरुआत है। ऐसे में साहसिक पर्यटन को पसंद करने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा भी होगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार राफ्टिंग शुरू कराई। अच्छा रिस्पांस रहा। इससे निगम की आय बढ़ी है। नदी का जल स्तर कम होने पर 21 सितंबर से राफ्टिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। यदि नदी का जलस्तर बढ़ा तो राफ्टिंग शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top