Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

देवभूमि में अमित शाह जनता के बीच पहुंचकर मांगा समर्थन

विशेष रिपोर्ट –  आशीष तिवारी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी पार्टियां अपने प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं…  सभी नेता एक दूसरे को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं….  इसी  कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में चुनाव प्रचार के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कैंपेन की शुरुआत रुद्रनाथ महादेव मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद शाह जनता के बीच पहुंचे और उनका समर्थन मांगा। इसके बाद उन्होंने वर्चुअल संवाद भी किया। शाह ने कहा, उत्तराखंड का विकास बहुत जरूरी है और विकास तेजी से हो भी रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। अमित भाई शाह ने वीर भूमि उत्तराखंड के जवानों का जिक्र किया। शाह ने कहा कि राज्य का जवान सेना में जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। मोदी सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। इस दौरान अमित शाह कांग्रेस पर भी हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुए वो पांच साल में हुए हैं।इन पांच सालों में मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। इस दौरान उन्होंने हरीश रावत से भी सवाल पूछा। साथ ही कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में हरीश रावत सरकार ने लापरवाही बरती थी । उन्होंने कहा कि, “50 के दशक से आज तक हमारा कोई भी चुनावी घोषणा पत्र निकाल कर देख लीजिए, अनेक ऐसे काम भाजपा ने किए हैं, जिससे देश की सेना का सम्मान बढ़ने का काम हुआ है…  भाजपा की स्थापना से ही देश की सुरक्षा, सैन्य बलों का आधुनिकीकरण, सैनिकों को सुविधा और रिटायर्ड सैनिकों की सुविधाओं में बदलाव करने के लिए भाजपा हमेशा कटिबद्ध रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top