Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

सावधान ! आ रही है कड़ाके की ठंड – तीन डिग्री तक नीचे गिरेगा पारा

वैज्ञानिकों की नज़र से देखें तो इस बार देश और प्रदेश में कड़ाके की ठण्ड आपका स्वागत करने वाली है। ताज़ा हालत की बात करें तो प्रशांत महासागर में ला-नीना तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर इसका सीधा अर्थ है उत्तरी गोलार्ध में तापमान का सामान्य से कम होना। इसके चलते पूरे उत्तर भारत सहित उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस बीच पारा सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे गिर सकता है।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को देश से मानसून विदा हुआ। यह पिछले 50 साल में सातवीं बार है, जब मानसून इतनी देरी से विदा हुआ हो। मानसून की विदाई के साथ ही अब देश के उत्तरी इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है।
प्रशांत महासागर में ला-नीना के प्रभाव के चलते उत्तर भारत सहित उत्तरपूर्व एशिया में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। बताया कि ला-नीना की स्थिति एक से दो माह रहती है, जिसमें ग्लोबल फैमिना के चलते समुद्री पानी ठंडा हो जाता है।
 
इस स्थिति में जब अमेरिका में समुद्री पानी गर्म होगा, तब भारत में समुद्री पानी ठंडा हो जाता है और उससे आने वाली हवाएं ठंडी हो जाती हैं। इसी प्रकार जब अल-नीनो होता है तब समुद्री पानी गर्म हो जाता है और उससे हवाएं गर्म आती हैं। जिससे बारिश नहीं होती और सूखे की स्थिति बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top