Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद वाली पार्टी नही – प्रेमचंद अग्रवाल , कैबिनेट मंत्री 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर श्यामपुर मण्डल में स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संयुक्त रूप से पार्टी का ध्वजारोहण किया और  कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को एल ई डी के माध्यम से सुना।  प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश मे दो तरह की सोच काम कर रही ही एक देश भक्ति व दूसरी परिवार भक्ति , आज देश मजबूती के साथ बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है।

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कार्यक्रर्ताओ को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार वाद पर विश्वास करने वाली पार्टी नही है ।बल्कि  एक संगठन है और इसका हर कार्यकर्ता इस संगठन की ताकत है। आज हमारे संगठन की ही शक्ति है कि भाजपा देश मे ही नही अपितु विश्व मे  सबसे  बड़े राजनैतिक दल के रूप में उभरकर आयी है ।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने  कहा कि ये हमारे कार्यकर्ताओ की ही मेहनत  व नीतियों का परिणाम है कि आज राज्यसभा में हमारे सांसदों की संख्या सौ से ज्यादा हो गयी है । उन्होंने कहा कि भाजपा हर जाति ,हर धर्म हर क्षेत्र हर प्रदेश की पार्टी है यही कारण है कि हम आज इतनी बड़ी जीत हासिल कर पाए हैं ।
 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि आज हमारे पूर्वजों के संघर्ष का ही परिणाम है कि हमें ये शुभ दिन साथ मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top