भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तावड़े ने की भगत दा से मुलाकात : राष्ट्रीय महत्व के कई विषयों पर चर्चा की। 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय महत्व के कई विषयों पर मंथन हुआ।

उत्तराखंड के दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के मध्य नजर इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि राज्यपाल बनने के बाद भगत सिंह कोश्यारी अब भाजपा के सक्रिय सदस्य नहीं हैं, लेकिन भाजपा संगठन पर मजबूत पकड़ के साथ ही भाजपा अला कमान व आरएसएस में मजबूत पकड़ रखने वाले कोश्यारी आज भी भाजपा के लिए लोकप्रिय नेताओं में से एक माने जाते हैं। वरिष्ठ नेता कोश्यारी का राजनीतिक महत्व ऐसे भी समझा जा सकता है कि भाजपा के तमाम मंत्री गण, विधायक व संगठन के नेता-कार्यकर्ता उनसे लगातार मुलाकात करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top