Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

भाजपा करेगी मंथन – जल्द बेनक़ाब होंगे खटीमा हार के गुनहगार

उत्तराखंड में कांग्रेस हार गई लेकिन सबक सीखा , भारतीय जनता पार्टी ने , तभी तो धामी सरकार की जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि उत्तराखंड भाजपा हारी हुई सीटों का पोस्टमार्टम करने में जुट गई है।

दिल्ली से समीक्षा करने का आदेश हुआ तो नींद उड़ गई है उन भाजपा के भीतरघातियों की ,  जिन्होंने टिकट न मिलने की खुन्नस और मनमाफिक उम्मीदवार न उतारे जाने की खीज में पार्टी से ही बगावत कर बैठे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की अप्रत्याशित हार तब हुई जब उन्होंने हारी हुई बाजी को बेहतरीन ढंग से जीत कर सरकार की वापसी कराई ,  ऐसे में खुद वह खटीमा हार जाएंगे किसे पता था लेकिन अब पार्टी आलाकमान ने तय किया है कि हारी हुई सभी सीटों पर विश्लेषण किया जाए , हार के कारण तलाशे जाएं और विभीषणों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए। लिहाज़ा अगले कुछ दिन उत्तराखंड भाजपा के लिए अहम होने वाले हैं क्योंकि भाजपा के पार्टी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री  बीएल संतोष पोलिटिकल ऑपरेशन की पूरी तैयारी के साथ हार का पोस्टमार्टम करने देहरादून आ रहे हैं.पार्टी सूत्र बताते हैं की इस दौरान संतोष  कई मीटिंग लेकर उत्तराखंड में उन 23 सीटों पर पार्टी की हार के कारणों की पड़ताल करेंगे,जिन पर पार्टी को जीत का भरोसा था। मतलब साफ़ है कि अब वो चेहरे बेनकाब हो सकते हैं जिन्होंने पार्टी से भितरघात कर खुद मुख्यमंत्री की सीट हरवाने में भूमिका निभाई थी।

ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी जहां अपनी हार के गुनहगारों को बेनकाब करना चाहेंगे तो वही प्रदेश प्रमुख मदन कौशिक भी अपनी प्रेसिडेंट वाली कुर्सी पर उठ रहे सवालों के जवाब तलाशने में जरूर दिलचस्पी लेंगे। तो नज़र रखिये भाजपा संगठन की हंगामेदार होने जा रही कर कमेटी की मीटिंग का जहाँ से निकलेगा मुख्यमंत्री की हार का ज़िम्मेदार जिन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top