Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

खिले बुरांश – महके पहाड़ – स्वागत बसंत तुम्हारा

उत्तराखंड में मौसम बदनले के साथ पहाड़ में लालिमा नज़ारे को दिलकश बना देती है.बसंत ऋतु  खिले लाल सुर्ख बुरांश की डालियाँ . इस ऋतु के आने पर पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देती  है. माघ, फागुन, चैत्र, वैशाख के महीनों में यहां मौसमी फलों-फूलों आदि की प्रचूरता बढ़ जाती है.इन्हीं महीनों में खिलने वाला पहाड़ की शान है फायदेमंद  मौसमी फूल ‘बुरांश’ .

मार्च और अप्रैल के महीनों में पहाड़ इसके फूलों के रंग से सराबोर हो जाते हैं.आपको बता दें कि बुरांश का पौधा 1500-3600 मीटर की ऊंचाई पर उगता है.यह 20 मीटर तक ऊंचा होता है. इसकी दो प्रजातियां पहाड़ों में इन दिनों खिली हुई है एक लाल और दूसरी सफेद. सफेद बुरांश को आमतौर पर प्रयोग में कम लाया जाता है, लेकिन लाल बुरांश का प्रयोग पहाड़ों में बहुत ज्यादा किया जाता है.

लाल बुरांश से बना हुआ शरबत हृदय रोग के लिए कारगर माना जाता है, तो वहीं अब कोरोना की दवा के लिए भी लाल बुरांश का प्रयोग हो रहा है.बुरांश का फूल आपके खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी को दूर करता है.इसके अलावा हड्डियों को मजबूत करने, शरीर और त्वचा की जलन को शांत करने तथा डायबिटीज रोगियों के लिए भी मददगार है.पारंपरिक उपयोग के तौर पर बुरांश के फूल की पंखुड़ियों का उपयोग खाने में किया जाता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. लगभग सभी धार्मिक कार्यों में देवताओं को बुरांश के फूल चढ़ाए जाते हैं. बुरांश का फूल उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि भूटान, चीन, नेपाल, पाकिस्तान, थाईलैंड और श्रीलंका में भी पाया जाता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top