Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

चार धाम श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो – प्रेमचन्द अग्रवाल , कैबिनेट मंत्री

चार धाम से जुडी बैठक में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवभूमि उत्तराखण्ड पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि देशभर से लोगों ने दर्शन हेतु चारधामों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाईन अपना रजिस्ट्रेशन कराया है अभी तक 07 जून तक रजिस्ट्रेशन के स्लॉट पूरे हो गये है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

उन्होंने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों। जिन श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है, उन्हें मैदानी जगहों पर ही रोककर मेडिकल की सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं, जिससे उन्हें ऊंचाई पर असुविधा न हो सके।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिन लोगों को परमिशन मिली है, वहीं लोग चारधाम यात्रा हेतु आ सके। ऑनलाईन एवं ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या बढ़ाकर लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच हेतु हरिद्वार एवं ऋषिकेश जैसे शुरूआती पड़ावों में ही स्वास्थ्य जांच हेतु कैंपों की संख्या बढ़ाई जाने की हिदायत देते हुए । उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था एक अहम विषय है, इसके लिए जगह जगह बैरियर लगाकर यात्रा मार्गों की ट्रेफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया जाए।

मंत्री अग्रवाल ने यात्रा मार्ग से संबंधित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, पुलिस अफसरों को आपस में तालमेल बनाकर यात्रा को सुचारू से चलाने को निर्देशित किया। उन्होंने यात्रा के लिए आ रहे सभी श्रद्धालुओं से अतिथि देवों भवः का भाव रखते हुए अच्छा आचरण अपनाने को कहा है।

बैठक पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक पी रेणुका देवी ने बताया कि वर्तमान में पुलिस भर्ती चल रही है, ऐसे में अधिकांश पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भर्ती शिविर में लगी हुई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक केएस नगन्याल ने वर्चुअल जुड़ते हुए बताया कि चारधाम यात्रा प्रचंड रूप से चल रही है। उन्होंने यात्रा मार्ग पर भीड़ को देखते हुए सुझाव दिया कि आगामी विधानसभा का प्रस्तावित सत्र गैरसैंण के समय व स्थान पर विचार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top