Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

चारधाम यात्रा : सात दिन में दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन, 

चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। सात दिन के भीतर ही दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। जबकि यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है।

कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद चारों धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। चारों धामों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह है। पहले दिन से ही केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए भक्तों की दोगुनी भीड़ उमड़ी है।

तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हुई। 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। यात्रा शुरू होते ही धामों में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग रही है।

तीर्थयात्रियों ने सबसे अधिक किए केदारनाथ धाम के दर्शन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक चारधाम यात्रा में दो लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 77,656 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। जबकि गंगोत्री धाम में 49215, यमुनोत्री धाम में 46405 और बदरीनाथ धाम में 30773 तीर्थ यात्रा दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा पर आने के लिए 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। जहां पर टोल फ्री नंबर 1364 (अन्य राज्यों से 01351364) के माध्यम से यात्रियों को चार धाम यात्रा व पंजीकरण की पूर्ण जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top