Thursday, September 28, 2023
Home उत्तराखंड केन्द्र सरकार के 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित :...

केन्द्र सरकार के 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : मुख्यमंत्री धामी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह 09 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। आज पूरी दुनिया भारत को नई आशाओं के रूप में देख रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में पिछले 09 सालों में उत्तराखंड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं। भारत माला परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, चिकित्सा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य में तेजी से कार्य हुए हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य पर तेजी से कार्य चल रहा है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना हर क्षण देश सेवा के लिए समर्पित किया है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सरकार का पूरा ध्यान विकास के नवरत्नों पर है। इसमें पहला रत्न- केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में 1300 करोड़ रुपए से पुनर्निर्माण का कार्य, दूसरा रत्न- ढाई हजार करोड़ रुपए की लागत से गौरीकुण्ड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुण्ट साहिब रोपवे का कार्य, तीसरा रत्न- कुमायूं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में 16 मन्दिरों को शामिल किया गया है। चौथा रत्न- पूरे राज्य में होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जाना। पांचवा रत्न- राज्य में 16 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास, छठा रत्न- उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार, उधमसिंह नगर में एम्स का सेटलाइट सेंटर भी बनाया जा रहा है। सातवां रत्न- करीब 2 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली टिहरी लेक डेवलपमेंट परियोजना के कार्य किये जा रहे हैं। आठवां रत्न- ऋषिकेश-हरिद्वार का एडवेंचर टूरिज्म और योग की राजधानी के रूप में विकास किया जा रहा है और नौवा रत्न- टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन इस पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।
केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की पिछले 09 सालों की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गरीबों की सेवा, वंचितों का सम्मान, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये।   पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 11.88 करोड़ लोगों को नल से जल, स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। देश में 48.27 करोड़ जन-धन खाते खोले गये, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 करोड़ से अधिक आवास दिये गये। देश में 37 करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट बने हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसानों को 6000 रूपये सालाना दिये जा रहे हैं।
सभी को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोविड काल में भारत ने दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई, इससे भारतवासियों के अलावा अन्य देशों की मदद भी की गई। सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी का देश में तेजी से विस्तार हुआ। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक विनोद चमोली, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट, भाजपा के महामंत्री संगठन अजय कुमार, अश्विनी त्यागी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

सतपाल महाराज ने दिया सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का तोहफा

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन विभाग द्वारा...

स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार के निर्देश का असर दिखना शुरू

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार के सख्त निर्देशों का असर दिखना शुरू हो गया है। डॉक्टर्स हों या स्वास्थ्य विभाग के...

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति को डीएम सोनिका की सख्त हिदायत

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की तैयारियों को लेकर बैठक आयेाजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सतपाल महाराज ने दिया सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का तोहफा

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन विभाग द्वारा...

स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार के निर्देश का असर दिखना शुरू

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार के सख्त निर्देशों का असर दिखना शुरू हो गया है। डॉक्टर्स हों या स्वास्थ्य विभाग के...

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति को डीएम सोनिका की सख्त हिदायत

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की तैयारियों को लेकर बैठक आयेाजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने...

मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप कार्यों की ऑनरशिप लें – राधा रतूड़ी

एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के अधिकारियों को समीक्षा बैठकों के निर्देशों के क्रियान्वयन में पत्राचार की औपचारिकता से आगे बढ़कर कार्यों को...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं...

ऋषिकेश महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की लगेगी मूर्ति – डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

छात्रसंघ समारोह में गिनाई सरकार की उपलब्धियां एमडीडीए कराएगा सड़क निर्माण और मूर्ति स्थापना श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैम्पस में छात्रसंघ समारोह के दूसरे दिन...

ये खास हेलमेट आराम के साथ देगा सिर को पूरी सेफ्टी

अगर आप इन दिनों एक ऐसा हेलमेट खरीदने की सोच रहे हैं जोकि स्टाइलिश होने के साथ-साथ आपकी सिर को भी पूरी सेफ्टी दे...

सभी धान क्रय केन्द्रों पर समय से वारदाना उपलब्ध करायें – उदयराज सिंह

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने धान क्रय से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों व क्रय एजेन्सियों के साथ धान खरीद 2023-24 की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने...

डेंगू के बेकाबू होने पर आप ने स्वास्थ्य निदेशालय में दिया धरना

आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सह संगठन समन्वयक डीके पाल के नेतृत्व में एकत्रित होकर डेंगू से प्रदेश और...

चिन्हित वाइब्रेंट विलेज को वाईब्रेंट बनाने के लिए शासन में मंथन शुरू

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य...