Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज के चौथे सीजन में मुख्यमंत्री धामी ने की कई घोषणाएं

न्यूज़ वायरस के लिए फ़िरोज़ आलम गाँधी की रिपोर्ट 

स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज के चौथे सीजन के विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित करते हुए स्टार्टअप से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं हैं। इस दौरान सीएम धामी ने कहा स्टार्टअप नवाचारी विचारों को उद्यम में परिवर्तित कर राज्य की चुनौतियों का समाधान निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित कर राज्य के आर्थिक विकास को गति प्रदान कर सकते हैं.

देहरादून में आयोजित स्टार्ट-अप ग्रैंड चैलेंज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा योजनाओं तथा नीतियों के माध्यम से जहां राज्य में रोजगार के अवसरों में वृद्धि का प्रयास किया गया है, वहीं नवोन्मेषी विचारों को उद्यम में परिवर्तित करने तथा युवाओं की सृजनशीलता को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से स्टार्ट-अप नीति लागू की गई है. इस नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार सृजन एवं अपना बॉस स्वयं बनने की ओर प्रेरित कर स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने का प्रयास किया गया है.

राज्य सरकार स्टार्टअप नीति के माध्यम से कॉलेज स्तर से उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है. युवाओं को रोजगार खोजने वाले के स्थान पर रोजगार प्रदाता के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए स्वरोजगार परक कई योजनाएं चलाई गई हैं. राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने तथा इन्क्यूबेटर्स की स्थापना को प्रोत्साहित किये जाने एवं राज्य को स्टार्टअप के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है..

विजेताओं को 50-50 हजार की धनराशि पुरस्कार और प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जा रही है…  जिसे बढ़ाकर 2 लाख देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की. साथ ही मासिक भत्ते को भी 10 से 15 हजार सामान्य के लिए और 15 से 20 हजार SC/ST महिलाओं के लिए भी घोषणा की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top