मुख्यमंत्री धामी के नशामुक्त उत्तराखण्ड संकल्प पर सख्त प्रहार, आईजी रिद्धिम अग्रवाल की अगुवाई में बाजपुर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड : “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को ज़मीन पर उतारने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त उत्तराखण्ड के विज़न को साकार करने के उद्देश्य से आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में क्षेत्र में नशे के कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 05/06 दिसंबर 2025 की रात्रि को कुमाऊँ रेंज की SOTF टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपुर क्षेत्र में नशे के संगठित अवैध नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार किया। इस संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीली एवं मनःप्रभावी दवाएँ बरामद की गईं तथा मेडिकल स्टोर संचालक और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त टीम की सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाईआईजी कुमाऊँ मंडल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं कोतवाली बाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना बाजपुर क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर पट्टी, होली चौक, मस्जिद के पास स्थित मोमीन मेडिकल स्टोर पर चेकिंग की गई। यहाँ मेडिकल स्टोर संचालक काशिम अली द्वारा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी :
दुकान की तलाशी के दौरान काउंटर से SPAS PROXYMIN PLUS के अवैध कैप्सूल बरामद हुए, जिनके संबंध में दुकानदार कोई वैध बिल या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करता है और बड़ी मात्रा में दवाएँ अपने घर पर छिपाकर रखी हैं।उसके बयान के आधार पर टीम द्वारा आदर्श नगर, वार्ड–07, चूना भट्टी क्षेत्र स्थित उसके आवास पर दबिश दी गई। इस दौरान उसका पुत्र मौ० उवेश दो सूटकेस लेकर छत की ओर भागने का प्रयास करता हुआ पकड़ा गया। तलाशी में सूटकेस, घर के बंद कमरे, अलमारी व बेड से भारी मात्रा में नशीली और मनःप्रभावी दवाएँ बरामद की गईं।
बरामद नशीली दवाओं का विवरण :
• SPAS PROXYMIN PLUS – 11,056 कैप्सूल
• PROXIMO SPAS – 2,640 कैप्सूल
• PATMOL–SPAS – 10,200 कैप्सूल
कुल कैप्सूल – 23,896• ALPRAZOLAM TABLETS I.P. 0.50 mg – 2,400 टेबलेट
गिरफ्तार अभियुक्तकाशिम अली, पुत्र शौकत अली, निवासी आदर्श नगर, वार्ड नंबर–07, चूनाभट्टी के पास, सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगरमौ० उवेश, पुत्र काशिम अली, निवासी उपरोक्त पूछताछ में अभियुक्त किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि नशीली दवाएँ उसे ठाकुरद्वारा से एक अज्ञात व्यक्ति लाकर देता था।कड़ी कानूनी कार्रवाईप्रकरण में कोतवाली बाजपुर पर NDPS Act, 1985 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई हेतु गिरफ्तार किया गया है।संयुक्त टीम का विवरणऔषधि नियंत्रक विभाग
• वरिष्ठ औषधि निरीक्षक – नीरज कुमार
• औषधि निरीक्षक – सुश्री निधि शर्माSOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र
• टीम प्रभारी सहित ऑपरेशन यूनिटकोतवाली बाजपुर पुलिस
• उ0नि0 कैलाश चन्द्र नगरकोटी
• उ0नि0 दीपक बिष्ट
• का0 बलवंत सिंह
• का0 अर्जुन नग्न्याल
आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल का सख़्त संदेश“कुमाऊँ पुलिस का लक्ष्य पूरी तरह स्पष्ट है — नशे के हर स्रोत और सप्लाई चैन को जड़ से समाप्त करना। किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जन-सहभागिता, निरंतर चेकिंग और मज़बूत मुखबिर तंत्र के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नशे का अवैध कारोबार पूरी तरह समाप्त हो। यह कार्रवाई एक सतत अभियान का हिस्सा है और आगे भी इसी तरह की सख़्त कार्यवाहियाँ जारी रहेंगी।”


