Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेहिल संस्था द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्नेहिल स्मारिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्नेहिल संस्था द्वारा शहीदों एवं क्रांतिकारियों का कला एवं साहित्यिक गतिविधियों द्वारा स्मरण किया जा रहा है, यह एक सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कला, साहित्य एवं संस्कृति मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं। हमारे क्रांतिकारियों, बलिदानियों एवं देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वालों की याद में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के इन सपूतों के कृत्यों और गाथाओं की जानकारी युवा पीढ़ी को होना जरूरी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, वैभवशाली और आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। देश में हर वर्ग को ध्यान में रखकर  केन्द्र सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 04 जुलाई को उत्तराखण्ड का मुख्य सेवक बनने के बाद से मेरा प्रयास रहा है कि हमारे आन्दोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का विकास हो। इन 100 दिनों में प्रत्येक क्षण का सदुपयोग कर प्रदेशवासियों की सेवा करने के लिए हर संभव प्रयास किये हैं। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर एवं जन भावनाओं के हिसाब से राज्य सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास मेरी अकेली यात्रा नहीं  है, यह सामूहिक यात्रा है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। सरकार जनता के साथ साझेदार के रूप में कार्य कर रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी , भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस, खुदीराम बोस, सरदार पटेल, रानी लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले कनकलता बरुआ जैसे अनेक आंदोलनकारियों एवं क्रांतिकारियों की पेंटिंग का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, भाजपा नेता  बलजीत सोनी, स्नेहिल  संस्था के संरंक्षक डॉ. आर.बी. सिंह, चौधरी अवधेश कुमार,  स्नेहिल संस्था की अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह, श्रीमती शशि, डॉ राशि झा, डॉ रामवीर सिंह, श्रीमती मंजुला सिंह, डॉ चेतना पोखरियाल, डॉ अलका मोहन शर्मा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top