Flash Story
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री
दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने संभाली भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री की कमान — नैनीताल से उभरा भाजपा का युवा चेहरा
UPSC में पारदर्शिता की बड़ी जीत: प्रीलिम्स के तुरंत बाद अब ‘प्रोविजनल आंसर-की’—युवा अभ्यर्थी विदुषी पांडेय व हिमांशु कुमार की पहल चर्चा में
भगत सिंह कोश्यारी ने किया देश की सबसे ऊंचाई वाली सड़क पर एमटीबी चैलेंज का शुभारंभ
देहरादून में जीएसटी 2.0 पर विशेष कार्यशाला, उद्योग संगठनों संग गहन चर्चा
सीडीओ डॉ. सैनी ने 16 अंतर्राष्ट्रीय दर्रों की चढ़ाई पार कर बनाया कीर्तिमान
उत्तराखंड में रोजगार का स्वर्णिम युग: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड व किमाड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश

उत्तराखंड cm पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की देखिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने राज्य के कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए गृह मंत्रालय के स्तर से संस्तुति किये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना किये जाने और सामरिक महत्ता को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाईन के लिये उनके स्तर से रेल मंत्रालय को संस्तुति करने का भी आग्रह किया।

कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश होने के पश्चात भी राज्य के पर्वतीय दूरदराज कुमाऊं मंडल के इलाके, भौगोलिक दूरीहोने के कारण सुपरस्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। राज्य के कुमाऊ मंडल में एम्स की स्थापना करने से कुमाऊं के नागरिकों के साथ ही उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती जनपदों के लोगों को भी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध होगी। एम्स के लिए भूमि उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्व में भी एक राज्य में दो एम्स जैसे विश्वस्तरीय संस्थान स्थापित किए गये हैं।

देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्वीकृति का अनुरोध किया गया है। इसके लिये जनपद देहरादून में निःशुल्क भूमि की व्यवस्था कर ली गयी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्वीकृति के लिये संस्तुति किये जाने का अनुरोध किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top