Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

2022 के लिए धामी हो होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार – अमित शाह का एलान – हरदा को चुनौती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून से 2022 की चुनावी समर का शंखनाद कर दिया है। मंच से हुंकार भरते हुए आज गृहमंत्री शाह बड़ी बात कह गए और वो ये कि भाजपा का 2022 में मुख्यमंत्री चेहरा पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उन्होंने उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया वहीं गृहमंत्री ने साफ तौर पर कहा उत्तराखंड में जो विकास के कार्य हुए हैं

उसके लिए एक बार फिर 5 साल देने का काम उत्तराखंड की जनता करें जिससे यह विकास के कार्य निरंतर चलते रहे।  उन्होंने जनता से कहा कि एक बार भाजपा को फिर मौका दीजिए एक बार पुष्कर सिंह धामी को फिर मौका दीजिए

गृह मंत्री ने कहा कि तबीयत खराब होने के बावजूद वो देवभूमि की जनता से मिलना चाहते थे। गृहमंत्री शाह ने ज़ोर देकर कहा कि आज उत्तराखंड में चौमुखी विकास दिखाई दे रहा है पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम बीजेपी करेगी वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की भी जमकर तारीफ की उन्हें अपना भाई और मित्र बता कर बड़ा सियासी इशारा भी कर दिया है।

इसके बाद कांग्रेस का रुख करते हुए  गृह मंत्री अमित शाह ने हमला बोला और कहा कि कांग्रेस वाले जैसे ही चुनाव आता है नए कपड़े सिला कर सामने आ जाते हैं चाहे बाढ़ हो चाहे आपदा हो यह कभी भी सामने नहीं आते इसके बाद अमित शाह के निशाने पर आ गये पूर्व सीएम हरीश रावत … अमित शाह ने कहा रावत साहब आप चुनाव लड़ रहे है

लेकिन आप जो नकली शराब डेनिश बेचने का काम कर रहे थे उससे उत्तराखंड के युवाओं को बर्बाद करने का अपने काम किया उनके अनुसार कांग्रेस के नेता गरीबों और युवाओं का कल्याण नहीं कर सकते हैं।

पूर्व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी ने अपना जो घोषणा पत्र जारी किया था उसके 85% मामले पूरे हो चुके हैं सबसे बड़ा हमला तो शाह ने तब कर दिया जब उन्होंने कहा कि मैं हरीश रावत को चुनौती देना चाहता हूं कि वह अपने कार्यकाल के तमाम घोषणा पत्रों की लिस्ट लेकर किसी चौराहे पर दो-दो हाथ कर ले पता चल जाएगा कि किसने ज्यादा काम किया है।

अब इस बयान के बाद कांग्रेस से क्या पलटवार होगा देखना दिलचस्प होगा लेकिन इस बीच संगठन की मीटिंग में बागियों की ताज़ा उठापटक और बयानबाज़ी का मुद्दा भी अहम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top