Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ में सीएम धामी ने बांटे चेक

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम धामी लाभार्थी महिलाओं को चेक भी सौंपा. वहीं, बीजेपी महिला मोर्चा की वर्कर्स ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी.सीएम पुष्कर धामी ने भाई-बहन के अटूट स्नेह के बंधन के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है. चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या फिर अन्य कोई क्षेत्र हो, हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो. सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की हर जिले की महिलाओं में इतना कौशल है कि आज उनके बनाए उत्पाद मल्टीनेशनल कंपनियों के उत्पादों को भी पीछे छोड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा. ऐसे में उन्हें पूरा विश्वास है कि इस लक्ष्य को पूरा करने में मातृशक्ति का सर्वाधिक योगदान होगा.

‘लखपति दीदी योजना’ से महिलाएं हो रही सशक्त – धामी

उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल अधिकार देने तक सीमित नहीं है, यह महिलाओं के भीतर छुपी हुई प्रतिभा और क्षमता को पहचानने का प्रयास है. उत्तराखंड की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ की शुरुआत की गई. खुशी की बात ये है कि आज हम तय लक्ष्य से भी आगे बढ़ रहे हैं. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं की ओर से बनाए जाने वाले उत्पादों को एक केंद्र मिले, इसके लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हाउस ऑफ हिमालय’ का उद्घाटन किया था. अब हमारे प्रदेश की महिलाओं के बनाए उत्पादन दुनियाभर के के कोने-कोने में जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top