Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोविड वैक्सीनेशन कैंप का देहरादून में किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बडा वैक्सीनेशन अभियान भारत मे चल रहा है.

चार महीने के अन्दर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन

उत्तराखण्ड में चार महीने के अन्दर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा. बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में पूर्ण वैक्सीनेशन किया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को जरुरत के अनुसार टीके उपलब्ध कराए जाने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि देश में न केवल कोविड का स्वदेशी टीका बनाया गया, हमने विश्व कल्याण की भावना से दूसरे देशों को भी उपलब्ध कराया है.

सुरक्षित उत्तराखण्ड स्वास्थ्य उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “हमारा भाव सुरक्षित उत्तराखण्ड स्वास्थ्य उत्तराखण्ड का है. कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी को कोविड की वैक्सीन लगा दी जाए. प्रदेश में 207 प्रकार की स्वास्थ्य जांच निशुल्क की जा रही हैं. इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी मुफ्त में अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकेगा.

दुनिया में कोविड टीकाकरण सबसे ज्यादा भारत में  

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि दुनिया में कोविड टीकाकरण सबसे ज्यादा भारत में हुआ है. युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित में अनेक योजनाएं लाई गई हैं. जिस गति और तन्मयता से उत्तराखण्ड में काम हो रहा है, उससे अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति का भी काम हो रहा है.

प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख के करीब टीके लगेंगे

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि आज देहरादून जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख के करीब टीके लगाए जाएंगे. अगस्त माह में रायपुर विधानसभा क्षेत्र को 1 लाख वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी.

विधायक उमेश शर्मा काउ ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के साथ ही रायपुर विधानसभा क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं.

इस अवसर पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top