मुख्यमंत्री ने 127 ईको बटालियन द्वारा प्रदान कोविड राहत सामग्री का फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 127 ईको बटालियन, गढ़ी कैंट में अपर महानिदेशक प्रादेशिक सेना जनरल गुलाब सिंह रावत द्वारा प्रदान की गई कोविड राहत सामग्री का फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए इस कोविड राहत सामग्री का प्रबंध 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स द्वारा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से की गई। कोविड राहत सामग्री के तहत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनिटाइजर, एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  हमारी सेना का अदम्य साहस एवं वीरता का इतिहास रहा है। अपने सैनिकों की वजह से ही हम चैन की नींद सोते हैं। कोविड के समय में भी सेना ने अनेक प्रकार से सेवाएं प्रदान की।

इस अवसर पर जे.ओ.सी सब एरिया मेजर जनरल संदीप खत्री, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव  अभिनव कुमार एवं सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top