Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को मिले 14 नए संक्रमित

, देहरादून जिले में सभी को लगी टीके की पहली डोज सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि 23 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 238 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 249 सक्रिय मामले थे।

देहरादून जिले में सभी को लगी कोरोना टीके की पहली खुराक
देहरादून जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर राहत भरी खबर है। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीके की पहली खुराक लग गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों, अन्य कर्मियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस लक्ष्य को लगभग नौ महीने में हासिल किया गया। पूरे अभियान के दौरान समय-समय पर रणनीति बनाई गई और कार्य के अतिरिक्त दायित्वों को देखते हुए तीन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी भी बदले गए।

कोविड टीकाकरण में तेजी, लक्ष्य हुआ कम
प्रदेश में कोविड टीकाकरण में तेजी आई है। इससे 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य कम हो रहा है। अब हर दिन 60 हजार से कम लोगों को वैक्सीन की डोज लगानी होगी। पिछले 10 दिन में राज्य में 787390 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top