Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने संभाली भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री की कमान — नैनीताल से उभरा भाजपा का युवा चेहरा

मौ.शादान सलीम सैफी 

न्यूज़ वायरस नेटवर्क 

देहरादून : भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड की नई टीम की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस सूची में सबसे ज़्यादा चर्चा दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी की नियुक्ति को लेकर हो रही है, जिन्हें संगठन का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

कोश्यारी परिवार की विरासत से आता है नेतृत्व

दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र व गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। राजनीतिक समझ, अनुशासन और संगठनात्मक दृष्टिकोण उन्हें विरासत में मिला है।

दीपेन्द्र पिछले कई वर्षों से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में युवाओं का जुड़ाव पार्टी से और मज़बूत हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी के करीबी और युवा नेतृत्व की नई पहचान

दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी माने जाते हैं। दोनों नेताओं के बीच मजबूत राजनीतिक तालमेल और विचारों की समानता देखी जाती है। यही कारण है कि संगठन में दीपेन्द्र की भूमिका लगातार मज़बूत होती जा रही है।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा ज़ोरों पर है कि 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा, लालकुआँ (जनपद नैनीताल) से उन्हें अपना प्रत्याशी बना सकती है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उन्हें भाजपा के भविष्य के युवा चेहरे के रूप में देखते हैं।

संगठन में ऊर्जा और नयी दिशा

दीपेन्द्र के नेतृत्व में युवा मोर्चा से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वे डिजिटल कैंपेन, युवाओं से संवाद और जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार में माहिर माने जाते हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता उन्हें एक प्रभावशाली युवा नेता के रूप में स्थापित करती है।

प्रदेश नेतृत्व की बधाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने दीपेन्द्र कोश्यारी, विपुल मैंदोली (प्रदेश अध्यक्ष) और मुलायम सिंह रावत (रोहित) को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “भाजपा युवा मोर्चा संगठन का भविष्य है, और इन नियुक्तियों से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बधाई देते हुए कहा कि “दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी जैसे समर्पित युवा नेताओं की टीम संगठन के हर स्तर पर मजबूती लाएगी।”

Back To Top