Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

सफल रहा सीएम धामी का दिल्ली दौरा, नमामि गंगे परियोजना के लिए उत्तराखंड को मिले ₹25 करोड़

उत्तराखंड में चल रहे योजनाओ ने जैसे अलग ही रफ़्तार पकड़ ली है हाल ही में नमामि गंगे/नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (National Mission for Clean Ganga- NMCG) के राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन परियोजना के पहले चरण जो कि दिसंबर 2021 तक मिली थी उसको इस बार भी मंजूरी दे दी गए है। सीएम धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी. मंत्रियों से मुलाकात में सीएम धामी ने उत्तराखंड के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की थी. वहीं, केंद्र ने भी तमाम योजनाओं को लेकर उत्तराखंड में काम करने की बात कही थी जिसमे से नमामि गंगे परियोजना भी एक बड़ा विषय था।

नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा नदी जल प्रदूषण को नियंत्रित करने और गंगा तट पर सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए उत्तराखंड को 25 करोड़ रुपए की तीन परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय की 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में मंजूरी दे दी गई. इस खुशी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद दिया है.

यह तो अभी शुरुआत है ऐसे कई केंद्रीय योजनाएं कुछ महीनों में उत्तराखंड में देखने को मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top