निर्विरोध राज्यसभा पहुंची डॉ कल्पना सैनी

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य का निर्विरोध चुनाव जीत लिया है। विधानसभा में प्रमाण पात्र लेने के बाद नव निर्वाचित संसद सदस्य डॉ सैनी को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बधाई दी। इसके बाद डॉ कल्पना सैनी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की | इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कल्पना सैनी को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया |

डॉ कल्पना सैनी ने शुक्रवार को विधानसभा भवन में विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल से राज्यसभा सदस्य का सर्टिफिकेट लिया| इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की व कई विषयों पर वार्ता भी की | इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई नेता व उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top