Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डॉ. धन सिंह रावत का विज़न और Dr. Sushil Ojha की विशेषज्ञता: दून चिकित्सालय बना अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा का उदाहरण

न्यूज़ वायरस नेटवर्क 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड को विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने का जो संकल्प लिया गया था, वह अब ज़मीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है। राज्य के सरकारी अस्पताल निरंतर आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इसका ताज़ा उदाहरण दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में देखने को मिला, जहाँ ऑस्ट्रेलिया (New South Wales) निवासी, 51 वर्षीय भारतीय मूल के व्यापारी अनिल राणा ने अपनी दाहिनी आँख के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराया। मूल रूप से चमोली जिले के माणा गाँव से संबंध रखने वाले श्री राणा ने सोशल मीडिया एवं देहरादून स्थित मित्रों की सलाह पर दून चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में संपर्क किया।

जाँच के बाद उन्हें प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. सुशील ओझा से परामर्श मिला, जिनकी विशेषज्ञता और विभाग में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी प्राप्त हुई। मरीज को बताया गया कि यहाँ मात्र 2.2 मिमी के सूक्ष्म चीरे (Micro Incision) से, बिना इंजेक्शन, केवल ड्रॉप्स द्वारा आँख को सुन्न कर उन्नत तकनीक से ऑपरेशन किया जाता है।

सभी जानकारियाँ प्राप्त करने के बाद राणा ने शुक्रवार, 02 दिसंबर 2025 को दून चिकित्सालय में उपचार शुरू कराया। आवश्यक जाँचों के दौरान उन्हें पहली बार डायबिटीज मेलिटस का भी पता चला, जिसके बाद वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रोफेसर डॉ. के.सी. पंत द्वारा तुरंत उपचार आरंभ किया गया। शुगर नियंत्रित होने के पश्चात 05 दिसंबर 2025 को उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः सफलतापूर्वक किया गया।

गौरतलब है कि राणा की बायीं आँख का ऑपरेशन पूर्व में Royal Victorian Eye and Ear Hospital, Melbourne (Australia) जैसे विश्वप्रसिद्ध अस्पताल में हुआ था, लेकिन उनके अनुसार दून चिकित्सालय में उन्हें उससे भी कम असुविधा का अनुभव हुआ। उन्होंने उत्तराखंड सरकार तथा दून चिकित्सालय की पूरी टीम को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी।इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि भविष्य में दून चिकित्सालय को Medical Excellence Centre के रूप में विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य ने पूरी चिकित्सा टीम की सराहना करते हुए कहा कि आगामी पाँच वर्षों में दून मेडिकल कॉलेज को सुपर-स्पेशलिटी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।वहीं, प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने जानकारी दी कि नेत्र रोग विभाग का लगातार अपग्रेडेशन किया जा रहा है और अब रेटिना (पर्दे) के इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. बिष्ट एवं डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने भी सफल सर्जरी के लिए पूरी टीम को बधाई दी।इस सर्जरी में डॉ. सुशील ओझा, डॉ. नीरज सारस्वत, डॉ. दिव्या खंडूरी, डॉ. ईशान सिंह, डॉ. वंशिका सहित पूरी मेडिकल टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस दौरान मरीज के परिजन शैलेश राणा एवं सिस्टर वाणी भी उपस्थित रहीं।

Back To Top