Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मसूरी में एक ही दिन में 126 जगहों से हटाया अतिक्रमण

मसूरी शहर में पहली बार स्थानीय प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 126 स्थानों पर बुलडोजर चलाकर सड़कों को साफ किया अभियान के खिलाफ बालाघाट, पुरानी टिहरी बस अड्डे और मैकेनिक बस अड्डे के पास लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अभियान जारी रखा.उधर, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में किनक्रेग में एक दुकान को सील कर दिया गया है. इसी तरह टिहरी बस अड्डे के पास भी टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन बुलडोजर चलता रहा. बाला हिसार, बालाघाट से किनक्रेग तक अवैध खोखों को भी प्रशासन की टीम ने हटाया. जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के पालन में मसूरी क्षेत्र में एसडीएम नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में 126 स्थानों पर अतिक्रमण हटाए गए. जिनमें बालाघाट, मोतीलाल मार्ग, कैंपटी रोड, बस स्टेंड और किंग्रेग आदि स्थान शामिल हैं. एसडीएम मसूरी के नेतृत्व में पुलिस, लोनिवि, नगर निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित स्थानीय लोगों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही लोगों को सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न किए जाने की चेतावनी दी गई और संबंधित विभागों को उनकी भूमि पर कब्जा लेने सहित अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top