Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

वन विभाग ने मिशन लाइफ में 19000 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन कर बनाया रिकॉर्ड 

प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ)अनूप मलिक की शानदार लीडरशिप का जानदार प्रदर्शन

60000 ली0 क्षमता के रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का हुआ उद्घाटन 

मानव वन्यजीव संघर्ष की सूचना देने के लिए काॅल सेंटर स्थापित 

देहरादून से मो० सलीम सैफ़ी की विशेष रिपोर्ट – 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून में वन विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वन मुख्यालय  में वन मंत्री  सुबोध उनियाल  द्वारा वन विभाग के 200 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गयी। वन मुख्यालय कार्यालय व आवासीय परिसर में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु निर्मित कम्पोस्ट पिट व गीला सूखा कचरा अलग अलग एकत्र.करने हेतु की गयी व्यवस्थाओं का लोकार्पण किया गया।

इसके बाद मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा वन मुख्यालय परिसर में वर्षा जल संग्रहण हेतु निर्मित 60000 ली0 क्षमता के रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का उद्घाटन किया।  जिसमें वन मुख्यालय के मुख्य भवन से संऱिक्षत वर्षा जल का उपयोग मुख्यालय परिसर के लाॅन व क्यारियों की सिंचाई हेतु किया जायेगा।  कार्यक्रम के दौरान  मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की सूचना देने हेतु स्थापित काॅल सेंटर का भी उद्घाटन किया। यह काॅल सेंटर तुरंत कार्यवाही हेतु संबंधित प्रभाग को सूचित कर अलर्ट कर देगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के सहायतार्थ उन्हें धारण करने योग्य वस्त्रों को उपलब्ध करने हेतु वन मुख्यालय में क्लॉथ बैंक की स्थापना की गयी है।

वन मंत्री  द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की थीम  के अन्तर्गत मुख्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु कर्मचारियों को जूट बैग, पानी की बोतल तथा औषधीय पौधों का भी वितरण किया ।इसके उपरान्त राजपुर रोड़ स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देहरादून के 14 स्कूलों के 450 से अधिक स्कूली बच्चों, षिक्षकों, वन विभाग केअधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । स्कूली बच्चों के उत्साहवर्धन एवं उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने हेतु मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा उन्हें जूट बैग, पानी की बोतल तथा औशधीय पौध आदि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त व्यक्तियों को मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा देश के भविष्य स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते  हुए पर्यावरण संरक्षण की अपील की गयी।सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः त्यागने तथा अपने जीवन में इको फ्रेंडली आदतों को अपनाने हेतु कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से अपील की। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए वन विभाग द्वारा वितरित किये गये औषधीय पौधों में जिस बैग का प्रयोग किया गया है वे बायोडिग्रेडेबल मटेरियल से निर्मित किये गये हैं।

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में मीडिया को सम्बोधित करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने मिशन  लाइफ के अंतर्गत विभाग द्वारा आयोजित किये गए कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण दिया गया  आपको बता दें कि विगत एक माह में मिशन लाइफ के अंतर्गत वन विभाग उत्तराखंड द्वारा रिकाॅर्ड 19000 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न वन प्रभागों द्वारा प्रदेश भर में किया गया है।इन विशेष कार्यक्रमों में प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ ) अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) डाॅ समीर सिन्हा, अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड धनंजय मोहन, अपर प्रमुख वन संरक्षक , पर्यावरण, डॉ कपिल जोशी, मुख्य वन संरक्षक ,  नरेश कुमार, वन संरक्षक शिवालिक वृत्त, राजीव धीमान, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून,  नीतीश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top