Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

Good News : 12 से 14 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, मार्च से सम्भव

विशेष रिपोर्ट – प्रियांशु द्विवेदी

उन परिजनों के लिए अच्छी खबर है जिनके बच्चे छोटे हैं । देश में 15-17 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन की शुरुआत के बाद अब 12-14 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविड-19 पर बने नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन के चीफ डॉ. एन के अरोड़ा के अनुसार मार्च से इन बच्चों को वैक्सीन लगेगी। फिलहाल देश में कोरोना की तीसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते 24 घंटे में 2 लाख 58 हजार 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

अब तक 15-17 साल के 45% बच्चे पहली डोज के साथ वैक्सीनेटेड
मीडिया से बातचीत में अरोड़ा ने बताया कि देश में अब तक 15-17 साल के 3.31 करोड़ बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसका मतलब, केवल 13 दिन में ही 45% बच्चे पहली डोज के साथ वैक्सीनेटेड हैं। 15-17 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान 3 जनवरी 2022 से शुरू हुआ था। इन्हें कोवैक्सिन लगाई जा रही है।

कोवैक्सिन को बच्चों के लिए मिला इमरजेंसी अप्रूवल
भारत बायोटेक द्वारा विकसित की गई कोवैक्सिन को भारत सरकार ने 2 से 17 साल के बच्चों के लिए इमरजेंसी में इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है। इस वैक्सीन को बच्चों पर किए गए ट्रायल में सुरक्षित पाया गया था।

देश में 76% लोग फुली वैक्सीनेटेड
देश में अब तक 157 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 39 लाख से ज्यादा नए लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं देश के 76% लोग दूसरी खुराक के साथ वैक्सीनेटेड हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top