Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

म गया रिवर राफ्टिंग का रोमांच – अब 2 महीने कीजिये इंतज़ार

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमांचल और यूपी से देहरादून ऋषिकेश आने वाले सैलानियों को फिलहाल रिवर राफ्टिंग का मज़ा नहीं मिलेगा। उत्तराखंड में मॉनसून की आमद के साथ ही ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध व्हाइट रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है. गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राफ्टिंग एक्टिविटी 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगी. अब 2 महीनों के बाद ही राफ्टिंग के शौकीनों को एक बार फिर इस स्पोर्ट का मौका मिलेगा. इधर, इस राफ्टिंग संचालन बंद होने से करीब 25 हज़ार परिवारों की आजीविका प्रभावित होने की बात कहकर स्थानीय व्यवसायी मांग कर रहे हैं कि सरकार इस व्यवसाय को प्रोत्साहन दे.

ऋषिकेश में गंगा नदी में होने वाली रिवर राफ्टिंग पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है, जिसके चलते इस एडवेंचर खेल के दीवानों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. आलम यह है कि 2022 के इस सीजन में 5 लाख से ज्यादा सैलानी ऋषिकेश में राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं. राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट का कहना है कि लोगों ने इस व्यवसाय को बखूबी खड़ा किया है और अब सरकार को चाहिए कि इन लोगों को सहारा दे.

राफ्टिंग को लेकर बढ़ रहे धंधे से स्थानीय व्यवसायी खुश हैं तो भट्ट बताते हैं कि यहां 25 हज़ार से ज़्यादा परिवार इस व्यवसाय से रोज़ी रोटी कमा रहे हैं. भट्ट के मुताबिक करीब 254 कं​पनियां यहां राफ्टिंग का संचालन कर रही हैं. अगर आप भी रिवर राफ्टिंग के शौकीन है और इस सीज़न में लुत्फ अभी तक नहीं उठा सके हैं, तो थोड़ा इंतजार कीजिए. गंगा का जलस्तर कम होते ही सितंबर में एक बार फिर राफ्टिंग शुरू हो जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top