Flash Story
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना
उत्तराखंड में 10-12th के बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान  को देखते हुए जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने किया पावर मोड ऑन

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊँ मण्डल के जनपदों हेतु 07 अक्टूबर व 08 अक्टूबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने आपदा की सूचना हेतु नम्बर जारी किये हैं। उन्होंने किसी भी आपदा से सम्बन्धित सूचना डीइओसी (जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र) के फोन नंबरों 05944-250719, 250250 250823 टोल फ्री नं0-1077 पर उपलब्ध कराने की अपील जनता से की और कर्मियों से भी सूचनाओं का आदान प्रदान त्वरित गति से करने के निर्देश दिये।

उन्होने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय बनाये रखेगें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। उन्होने जनपद के समस्त चौकी एवं थाना प्रभारियों, अग्निशमन एवं आपात सेवाओं से सम्बन्धित सभी कार्मिकों को भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने निर्देश दिये कि इस अवधि में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अपना मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रखेगा। अधिकारीगण व्यक्तिगत आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे। उन्होने कहा कि इस दौरान कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोडेंगे अतिआवश्यक कार्य होने पर ही संस्तुति उपरान्त ही मुख्यालय छोड़े जाने की अनुमति प्रदान की जायेगी।

उन्होने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों, समस्त उपजिलाधिकारियों, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सतर्क रहें तथा सुरक्षात्मक दृष्टि से सावधानियां बरती जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top