मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौरल चौड़ मैदान मार्ग, चंपावत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा की कैंप कार्यालय खुलने से चंपावत व आस पास के क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान जल्द होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, श्रीमती गीता धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।इसी के बाद मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में टी.आर.सी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहित पाठक, बडी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।