Flash Story
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री
दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने संभाली भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री की कमान — नैनीताल से उभरा भाजपा का युवा चेहरा
UPSC में पारदर्शिता की बड़ी जीत: प्रीलिम्स के तुरंत बाद अब ‘प्रोविजनल आंसर-की’—युवा अभ्यर्थी विदुषी पांडेय व हिमांशु कुमार की पहल चर्चा में
भगत सिंह कोश्यारी ने किया देश की सबसे ऊंचाई वाली सड़क पर एमटीबी चैलेंज का शुभारंभ
देहरादून में जीएसटी 2.0 पर विशेष कार्यशाला, उद्योग संगठनों संग गहन चर्चा
सीडीओ डॉ. सैनी ने 16 अंतर्राष्ट्रीय दर्रों की चढ़ाई पार कर बनाया कीर्तिमान
उत्तराखंड में रोजगार का स्वर्णिम युग: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड व किमाड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड के ‘बेटी

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। रविवार को खेल मंत्री डॉ. अरविंद पांडेय ने वंदना कटारिया के घर पहुंचकर यह घोषणा की.

वंदना कटारिया के हरिद्वार स्थित घर पहुंचे उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने भारत का मान पूरी दुनिया में ला दिया है. उन्होंने शॉल पहनकर वंदना की मां और भाई का सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज, भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला खेल अधिकारी सुनील डोभाल, भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल और राजकुमार कसाना उपस्थित थे.

टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में इतिहास रचने वाली हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया स्वदेश लौटने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. वह स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में भारतीय टीम के साथ भी हिस्सा लेंगी.रविवार को राज्य के खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी वंदना कटारिया के घर पहुंचे और उनकी मां और परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया.

रोशनाबाद गांव की रहने वाली वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से खेलते हुए हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

जिला खेल अधिकारी एसके डोभाल ने बताया कि वह ओलंपिक खेलों के समापन के बाद भारत लौट आएंगी। वह भारतीय ओलंपिक दल के साथ दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात करेंगी। वह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top