राज्य कर विभाग ने दी नई कर दरों व सुधारों की जानकारी, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सवालों का हुआ समाधान
देहरादून : राज्य कर मुख्यालय में लागू हुए नवीन जी०एस०टी० प्रावधानों, कर दरों में हुए परिवर्तनों सहित अन्य कर सुधारों पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सोनिका, आयुक्त कर के निर्देशों के उपरांत 56 वीं जी०एस०टी० कौसिंल की बैठक में लिए गये निर्णयों के आलोक में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड सहित अन्य व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों / सदस्यों की उपस्थिति में राज्य कर मुख्यालय के सभागार में माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 में हाल ही में हुये संशोधनों जिसे जीएसटी-2.0 भी कहा जा रहा है पर गहन चर्चा हुई।
कार्यशाला का उद्घाटन विशेष आयुक्त राज्य कर, आई०एस० बृजवाल द्वारा किया गया। कार्यशाला चार-चरणों में स्वागत उद्धबोधन के साथ प्रारम्भ हुयी, द्वितीय चरण में स्लाइड्स के माध्यम से पीपीटी द्वारा इण्डस्ट्रीज एवं व्यापारिक सगठनों को जानकारी दी गई, इन स्लाइड्स/पीपीटी पर अनुराग मिश्रा, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) देहरादून, प्रवीण कुमार गुप्ता, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर (मुख्यालय) तथा आशीष ठाकुर, उपायुक्त राज्य कर, (मुख्यालय) द्वारा विश्लेषण करते हुये गहन व्याख्या की गई ताकि कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रबुद्धजन माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 में हाल ही में हुये संशोधनों अर्थात जीएसटी 2.0 से भली-भांति अवगत हो सकें।
तदोपरान्त अधिकारियों द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई०ए०यू०) पूछे गये प्रश्नों/ जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। तृतीय चरण में कराधान व्यवस्था के अनुपालन में आनेवाली कठिनाईयों ई-वे बिल, फैब्रिक, पेपर, जॉब वर्क, आटोमोबाइल जोब वर्क (सर्विस) तथा मोटर्स इंडस्ट्रीज में कर की दरो में हुये परिर्वतन अथवा कर दरों की अघतन स्थिति के संबंध में गहन चर्चा हुई तथा इन बिन्दुओं को स्पष्ट करते हुये निराकरण किया गया।
कार्यशाला के अन्त में राज्य कर विभाग की ओर से आई०एस० सिंह बृजवाल, विशेष आयुक्त, राज्य कर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आई०ए०यू० के पदाधिकारिगण पंकज गुप्ता अध्यक्ष और सचिव हेमन्त कुरीच सहित अन्य संगठनों के उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों का कार्यशाला में उत्कृष्ट स्तर की चर्चा करने व गहन विमर्श पर संतोष व्यक्त किया। उन्होनें यह भी कहा कि सम्पूर्ण राज्य में संभाग स्तर कार्यालयों एवं बडे व्यापारिक केन्द्रों पर नये संशोधनों के संबंध में जानकारी देने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। कार्यशाला का संचालन राज्य कर प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के सहायक निदेशक जयदीप सिंह रावत ने किया तथा सहयोग सुश्री गरिमा जोशी नवनियुक्त राज्य कर अधिकारी ने किया गया। कार्यशाला में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों के अतिरिक्त सी०ए० एवं वरिष्ठ कर अधिवक्तागण उपस्थित थे।
अन्त में अनिल सिहं, अपर आयुक्त, राज्य कर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया, कुशल कार्यशाला की सफलता पर सतोंष व्यक्त किया गया व विभिन्न संगठन पदाधिकारियों को अवगत कराया कि डिस्ट्रीब्यूटर एशोसिएशन के साथ भी जीएसटी 2.0 पर अविलम्ब कार्यशाला आयोजित की जायेगी। 


