Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

IPL 2022 : निकोलस पूरन ने जड़े ताबड़तोड़ 10 छक्के, 37 गेंदों में शतक लगाया

विशेष रिपोर्ट – फ़िरोज़ गाँधी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक बार फिर गेंदबाजों पर कहर ढाया है. निकोलस पूरन  ने त्रिनिडाड में चल रही टी10 लीग में ताबड़तोड़ शतक लगाया. पूरन ने महज 37 गेंदों में नाबाद 101 रन ठोके. अपनी शतकीय पारी में पूरन ने 10 छक्के और 6 चौके लगाए. मतलब उन्होंने बाउंड्री के दम पर ही 84 रन ठोक दिए. बता दें निकोलस पूरन को हाल ही में आईपीएल 2022 ऑक्शन में 10.75 करोड़ की बड़ी कीमत मिली है. आईपीएल 2022 में अब वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं और पूरन की ऐसी बल्लेबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को जरूर खुश कर दिया होगा.

त्रिनिडाड टी10 लीग में लेदरबैक जायंट्स के लिए खेल रहे निकोलस पूरन ने एकतरफा अंदाज में अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई. स्कारलेट आबिस स्कॉर्चर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 128 रन बनाए थे. जवाब में लेदरबैक ने 9 गेंद पहले ही जीत हासिल कर ली. निकोलस पूरन ने सेंचुरी जड़ी और उनके साथ कामिल पूरन ने 11 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top