Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

IT मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिले CM तीरथ, उत्तराखंड के ग्राम पंचायतों को OFC से जोड़ने पर चर्चा

[ad_1]

दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की (फाइल फोटो)

दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की (फाइल फोटो)

केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ से मुख्य रूप से उत्तराखंड (Uttarakhand) में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (Optical Fiber Cable) के ग्राम पंचायतों तक ले जाने के संबंध में चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि पहाड़ों में दूर-दूर तक गांव है, यदि यहां फाइबर नेटवर्क आ जाएगा तो जन उपयोग की सुविधा आसानी से मिलेगी. जल्द ही इस काम को तेज गति से से शुरू किया जाएगा

नई दिल्ली. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) से मुलाकात की. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ से मुख्य रूप से उत्तराखंड (Uttarakhand) में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (Optical Fiber Cable) के ग्राम पंचायतों तक ले जाने के संबंध में चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि पहाड़ों में दूर-दूर तक गांव है, यदि यहां फाइबर नेटवर्क आ जाएगा तो जन उपयोग की सुविधा आसानी से मिलेगी. जल्द ही इस काम को तेज गति से से शुरू किया जाएगा.

प्रसाद ने कहा कि हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड के सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाए. आज यदि आप केदारनाथ जातें हैं, बद्रीनाथ जाते हैं, वहां भी नेटवर्क अच्छा काम कर रहा है.

बीएसएनएल या प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां अच्छा काम कर रही हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र है इसलिए कुछ न कुछ कमजोरियां तो होंगी. लेकिन हम उसे मॉनिटर करते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि उत्तराखंड आगे बढ़े, और मेरी भी यह विशेष इच्छा है कि आगे बढ़े.





[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top