Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

इटालियन ब्रांड ने लॉन्च की दमदार क्रूजर बाइक, मिलते हैं खास फीचर्स, जानें कीमत

Ducati XDiavel 2021 launched Know Price : BS6 Diavel 1260 को लॉन्च करने के बाद Ducati ने अब भारत में XDiavel को दो वेरिएंट्स – Ducati XDiavel Black Star और XDiavel Dark edition में लॉन्च किया है। XDiavel Dark Edition की कीमत 18 लाख रुपये है, जबकि Ducati XDiavel Black Star की कीमत 22.6 लाख रुपये तय की गई है। यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। बाइक के दोनों वेरिएंट्स में एक जैसा इंजन दिया गया हैं। लेकिन अलग-अलग कलर स्कीम और कुछ अन्य बदलाव के साथ मिलते हैं।

दोनों बाइक्स में 1,262 cc का टेस्टास्ट्रेटा डीवीटी इंजन मिलता है। यह इंजन 9,500 rpm पर 158 bhp और 5,000 rpm पर 127 Nm जेनरेट करता है। इस इंजन में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

Ducati XDiavel दिखने में काफी हद तक Diavel 1260 से मिलती-जुलती है और दोनों बाइक्स में आसानी से अंतर कर पाना भी मुश्किल होगा। हालांकि, दोनों मोटरसाइकिलें अपने उद्देश्य के मामले में काफी भिन्न हैं। जहां Diavel 1260 एक मैक्सी नेकेड बाइक है, वहीं XDiavel एक मसल क्रूजर बाइक है। इसका मतलब यह है कि XDiavel ज्यादा आरामदेह एर्गोनॉमिक्स का वादा करता है जिसके साथ एक शानदार परफॉर्मेंस भी मिलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top